भारत के परमाणु विद्युत गृह
FACT : परमाणु विद्युत उत्पादन के प्रबंधन के लिए 1987 में भारतीय परमाणु विद्युत निगम लिमिटेड की स्थापना की गई।
TRICK
"सुकरात ने कनक के घर कम कैक बनाया"
ट्रिक का विस्तृत्व रूप-
सुकरात = सु+क+रा+त
1. सु+क-सूरत (गुजरात) : काकरापार परमाणु विद्युत गृह (1993)
2. रा- रावतभाटा (राजस्थान) : राजस्थान परमाणु विद्युत गृह (1972)
FACT : रावतभाटा परमाणु विद्युत गृह प्रारंभ में कनाडा के सहयोग से शुरू किया गया था बाद में यह परियोजना स्वदेशी तकनीक से पूरी की गई वर्तमान में यह भारत का सबसे बड़ा "न्यूक्लियर पार्क" है।
3. त-तारापुर परमाणु विद्युत गृह (1972) : महाराष्ट्र
FACT : तारापुर परमाणु विद्युत गृह संयुक्त राज्य अमेरिका की सहायता से स्थापित भारत का पहला परमाणु विद्युत संयंत्र है यहां अमेरिका से आयातित व संवर्द्धित यूरेनियम का ईधन के रूप में प्रयोग होता है। इस विद्युत गृह के लिए आवश्यक ईधन आपूर्ति अंतिम समय तक संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा की जाती है।
ने-silent
कनक = कन+क
4. कन+क-कन्याकुमारी (तमिलनाडु) : कूड़नकुलम परमाणु विद्युत गृह
के-silent
घर = घर
घर-गृह (परमाणु विद्युत गृह)
कम = क+म
5. क+म-कलपक्कम (तमिलनाडु) : मद्रास परमाणु विद्युत गृह (1983)
कैक = कै+क
6. कै+क-कैगा परमाणु विद्युत गृह (1999) : कर्नाटक
Note : ध्यान रहे सिर्फ इसमे पहला शब्द विद्युत गृह तथा दूसरा शब्द स्थान को व्यक्त करेगा।
बनाया = ब+नाया
7. ब+नाया-बुलंदशहर (उत्तरप्रदेश) : नरोरा परमाणु विद्युत गृह (1991)
Note : विश्व का पहला परमाणु बिजिलीघर रूस में स्थापित किया गया था तथा दूसरा संयुक्त राज्य अमेरिका में।